Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा : आश्रम के बाहर मिली दवा की खाली शीशियां, कंपाउंडर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

rk
4 months ago
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा : आश्रम के बाहर मिली दवा की खाली शीशियां, कंपाउंडर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा : आश्रम के बाहर मिली दवा की खाली शीशियां, कंपाउंडर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

जोधपुर। जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। साध्वी को एक से ज्यादा डेक्सोना इंजेक्शन लगाए गए थे। ऐसे में साध्वी की मेडिकल हिस्ट्री को खंगाला जाएगा, जिससे उनके अस्थमा होने या न होने का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा कंपाउडंर की डिग्री की भी जांच होगी।

मामले की जांच कर रही एसआईटी प्रमुख एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने बताया- कंपाउंडर ने डेक्सोना इंजेक्शन के साथ-साथ अन्य इंजेक्शन देने की बात कही है। इन इंजेक्शनों के नाम, उनकी प्रकृति और मात्रा को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इन सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है।

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर एसआईटी हर पहलू की जांच कर रही है। इस मामले से जुड़ा हर व्यक्ति फिलहाल शक के दायरे में है। किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

छवि शर्मा ने बताया- एसआईटी की जांच सिर्फ मेडिकल एंगल तक सीमित नहीं है। आश्रम से जुड़े सभी बैंक खातों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आश्रम से जुड़े लोगों के व्यक्तिगत खातों की भी पड़ताल की जा रही है।

इससे किसी तरह के संदिग्ध लेन-देन का पता लगाया जा सके। फिलहाल एसआईटी सभी पहलुओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को इस पूरे केस की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

छवि शर्मा ने बताया- एसआईटी ने कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित को नोटिस दिया है। उसकी नर्सिंग डिग्री और उससे जुड़े सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसकी डिग्री सही है या नहीं। क्या उसे इंजेक्शन देने का अधिकार था या नहीं। नोटिस में देवी सिंह से यह भी पूछा गया है कि उसने कौन सी दवाएं दीं, कितनी मात्रा में दी और दवाएं कहां से लाई गई थीं। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी जांच में शामिल की गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: