Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग,गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, ट्रम्प समेत सभी सुरक्षित

rk
7 hours ago
व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग,गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, ट्रम्प समेत सभी सुरक्षित
व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग,गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, ट्रम्प समेत सभी सुरक्षित
 
वॉशिंगटन डीसी। White House Correspondents' Dinner के दौरान शनिवार शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में Donald Trump, उनकी पत्नी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की, जबकि सभी वीआईपी अंदर मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया। घटना में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह सुरक्षित है।
 
हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह अमेरिका के संविधान पर हमला है और United States Secret Service ने उनकी जान बचाई। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी की सराहना की। इस घटना पर Narendra Modi ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहत जताई कि सभी सुरक्षित हैं और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।
 
BBC की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थोमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू मिले हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। चश्मदीदों के मुताबिक, अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग डरकर मेजों के नीचे छिप गए। कुछ ही मिनटों में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और राष्ट्रपति सहित सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: