Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन गिरे, सोने ने बनाई बढ़त, देखे आज के भाव

1 month ago
चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन गिरे, सोने ने बनाई बढ़त, देखे आज के भाव

चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन गिरे, सोने ने बनाई बढ़त, देखे आज के भाव   

खुलासा ऑनलाइन। चांदी के दाम में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के अनुसार 1 किलो चांदी की कीमत में ₹2,949 की भारी गिरावट के बाद यह ₹2,39,484 प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव ₹2,42,433 प्रति किलो था। वहीं सोने की कीमतें आज बढ़ीं। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,315 की बढ़त के साथ ₹1,54,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को यह ₹1,52,765 प्रति 10 ग्राम था। इस तेजी से सोना कुछ खरीदारों के लिए आकर्षक हो गया है।

पिछले कुछ दिनों की स्थिति:
पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी लगभग ₹26,965 सस्ती हुई है, जबकि सोना ₹3,242 तक गिर चुका था। 29 जनवरी को सोने ने लगभग ₹1,76,121 और चांदी ने ₹3,85,933 का ऑल-टाइम हाई रेट बनाया था। तब से अब तक सोना करीब ₹22,041 और चांदी ₹1,46,449 सस्ती हो चुकी है।

क्या कारण है इस गिरावट-बढ़त का?
बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की वजहों में निवेशक नफे-खोरी (profit booking), वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेत, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मांग-आपूर्ति का बदलाव शामिल हैं। ऐसे समय में निवेशक सावधानी से निर्णय लेने पर जोर दे रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: