Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर चल रहा धरना छठे दिन समाप्त, विधायक ने कमरे बनवाने का दिया आश्वासन

Bansal
1 week ago
स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर चल रहा धरना छठे दिन समाप्त, विधायक ने कमरे बनवाने का दिया आश्वासन


स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर चल रहा धरना छठे दिन समाप्त, विधायक ने कमरे बनवाने का दिया आश्वासन
बीकानेर बीकानेर के खाजूवाला में स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर चल रहा धरना छठे दिन समाप्त हो गया है। दरअसल, ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर रखी थी। वहीं पिछले तीन दिनों से पांच युवक पानी की टंकी पर चढ़े हुए थे।फिलहाल मामला सामने आने के बाद न सिर्फ प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया बल्कि विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने भी अपने कोटे से रुपए आवंटित करने का आश्वासन दिया है। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ की अनुशंसा पर 2 कमरे और टीन शेड निर्माण का आश्वासन मिला है।उच्च स्तर पर वार्ता नहीं होने से थी नाराजगीग्रामीणों और युवाओं का कहना है था कि अभी तक प्रशासन की ओर से उच्च स्तर पर कोई वार्ता नहीं की गई थी। इससे आंदोलन कर रहे युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। उनका आरोप था कि जिम्मेदार अधिकारी आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।युवा नेता राजपाल सहारण ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग और पुलिस-प्रशासन आंदोलन को हल्के में ले रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या को लेकर ग्रामीण कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।मांग पूरी नहीं हुई तो टंकी से कूदने की दी थी चेतावनीराजपाल सहारण ने कहा था कि यदि जल्द ही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं करते, तो वह विद्यार्थियों के हित में टंकी से कूदने तक का कदम उठाने के लिए तैयार थे।
चार कमरे और प्रार्थना शेड की मांग
ग्रामीणों और युवाओं की मुख्य मांग चक 1 केजेडी के सरकारी स्कूल में चार नए कमरों और एक प्रार्थना शेड की स्वीकृति देने की थी। उनका कहना था कि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: