रविवार रात को आये तूफान से 6 बड़े पेड हुए धराशाही, यातायात बाधित
रविवार रात को आये तूफान से 6 बड़े पेड हुए धराशाही, यातायात बाधित
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में रविवार रात को तेज आँधी बरसात से मुकाम सोमवार टोल के पास 6 बड़े पेड़ सडक़ पर गिर गए। एक पेड़ बोलेरो गाड़ी पर गिर गया जिससे गाड़ी का आगे हिस्सा टूट गया गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुकाम के अमावस्या का मेला होने के कारण सैकड़ो गाडिय़ां इस दौरान फंस गई जिसके कारण यातायात बाधित रहा।
स्थिति की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर टॉक ने पटवारी भगवंत लोहार को मौके पर भेजा। प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से सडक़ पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके।
सडक़ जाम की सूचना मिलने पर पटवारी भगवत लोहार मोके पर पहुंचे और कार्यवाहक उपखंड अधिकारी चंद्र शेखर टाक को अवगत करवाया उन्होंने नोखा नगर पालिका से जेसीबी मशीन को मोके पर भिजवाई और पुलिस को भी सूचित किया।
पटवारी भगवंत लोहार ने कर्मचारियों के साथ द्वारा देर रात 1:30 बजे तक शुरू मोके पर रहकर पेङो को हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ