Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अस्पताल के टॉयलेट में मिला छह माह का भ्रूण: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bansal
6 hours ago
अस्पताल के टॉयलेट में मिला छह माह का भ्रूण: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


अस्पताल के टॉयलेट में मिला छह माह का भ्रूण: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बीकानेर।  बीकानेर जिले के नोखा स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को  अस्पताल परिसर में लैब के सामने बने टॉयलेट में करीब छह माह का भ्रूण मिलने से हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को अस्पताल में सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर टॉयलेट में पड़े भ्रूण पर पड़ी। भ्रूण देखकर सफाईकर्मी घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नोखा पुलिस को अवगत करवाया।
बताया जा रहा है कि भ्रूण करीब पांच से छह माह का है। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने अवैध रूप से गर्भपात करवाने के बाद भ्रूण को टॉयलेट में फेंक दिया। हालांकि यह भ्रूण अस्पताल में भर्ती किसी प्रसूता का है या बाहर से लाकर फेंका गया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने टॉयलेट के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि टॉयलेट तक भ्रूण कौन लेकर आया।
इसके साथ ही अस्पताल में पिछले 24 घंटों के दौरान भर्ती हुई प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: