Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में छाछ बनाने वाली मशीन से एमडी-ड्रग्स बना रहे, यहां छठी फैक्ट्री पकड़ी, 3 किलो माल बरामद

1 month ago
राजस्थान में छाछ बनाने वाली मशीन से एमडी-ड्रग्स बना रहे, यहां छठी फैक्ट्री पकड़ी, 3 किलो माल बरामद

राजस्थान में छाछ बनाने वाली मशीन से एमडी-ड्रग्स बना रहे, यहां छठी फैक्ट्री पकड़ी, 3 किलो माल बरामद

बाड़मेर। बाड़मेर में दही को छाछ बनाने वाली मशीन से MD ड्रग्स बनाई जा रही थी। पुलिस ने खेत में दबिश दी तो आरोपी MD ड्रग्स बनाने की तैयारियों में जुटे थे। पुलिस ने खेत मालिक समेत 1 आरोपी को डिटेन किया है वहीं 1 मौके से भाग निकला।

पुलिस फिलहाल कार्रवाई कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मौके से पुलिस को 3KG एमडी, केमिकल और ड्रग्स बनाने का अन्य सामान मिला है।

बाड़मेर में ये MD फैक्ट्री पर पुलिस की छठी कार्रवाई है। मामला बाड़मेर के सेड़वा थाना इलाके के सिंहार गांव का रविवार दोपहर 3 बजे का है। फिलहाल मौके पर पुलिस का जाब्ता मौजूद है और कार्रवाई जारी है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सेड़वा थाना पुलिस की सक्रियता की वजह से सिंहार गांव में एमडी बनाने वाली फैक्ट्री की सूचना मिली। इस पर सेड़वा पुलिस ने खेत में बने घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां पर तैयार एमडी मिली। केमिकल भी बरामद किया है। पुलिस ने वहां से दही से छाछ बनाने के लिए यूज आने वाली मशीन भी बरामद की है। आरोपी इस मशीन से देशी तरीके से एमडी तैयार कर रहे थे।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- सेड़वा पुलिस ने 2 को डिटेन किया है। वहीं फिलहाल जांच के साथ वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: