बीकानेर: 4 करोड़ गबन मामले में एसओजी की हुई एंट्री, पूछताछ कर रिकॉर्ड लिया
बीकानेर: 4 करोड़ गबन मामले में एसओजी की हुई एंट्री, पूछताछ कर रिकॉर्ड लिया
बीकानेर। देशनोक पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब 4 करोड़ रुपए के गबन मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एंट्री हो गई है। एसओजी के अधिकारियों ने देशनोक पहुंचकर मामले की छानबीन की शुरू की है। संबंधित लोगों से पूछताछ की और रिकॉर्ड लिया है। देशनोक पालिका में पीएम आवास योजना में अवैध तरीके से लोगों के खातों में रकम ट्रांसफर कर हड़प ली गई। इसमें करीब दो करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपए का गबन हुआ। विभागीय स्तर पर जांच-पड़ताल करने पर सामने आया कि पालिका के कार्मिक सुरेन्द्र सिंह टिण्डल ने राशि का गबन किया। इसके लिए फर्जी हस्ताक्षरों से 49 बिल बने। अवैध लाभार्थियों को राजकीय राशि का भुगतान किया गया और रकम हड़पी गई। मामला उजागर होने पर आरोपी सुरेन्द्रसिंह ने 84 लाख रुपए जमा कराए, उसके बाद भी एक करोड़ 99 लाख 80 हजार रु. की राशि नहीं दी।
पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र सिंह की ओर से कार्मिक सुरेन्द्रसिंह के खिलाफ देशनोक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बीच यह मामला जयपुर में उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। उसके बाद एसओजी को छानबीन के लिए कहा गया है। एसओजी के अधिकारी शुक्रवार को देशनोक पालिका पहुंचे और जेईएन पुखराज और संबंधित लोगों से पूछताछ की। मामले से संबंधित रिकॉर्ड और पत्रावलियां ली हैं। फर्जी बिल, रकम ट्रांसफर किए बैंक खातों और अन्य पत्रावलियां की जानकारी ली गई है। हालांकि, देशनोक थाने में दर्ज मामले की जांच सीओ ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के पास है। कार्मिक सुरेन्द्र निलंबित चल रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ