Khulasa Online
Breaking
• यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी

बीकानेर में दामाद ने सास को सरिये से पीटा,  मामला दर्ज करवाने से था नाराज

rk
2 days ago
बीकानेर में दामाद ने सास को सरिये से पीटा,  मामला दर्ज करवाने से था नाराज

बीकानेर में दामाद ने सास को सरिये से पीटा,  मामला दर्ज करवाने से था नाराज 

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि बिग्गाबास निवासी  ने अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:15 बजे वह अपने घर के सामने स्थित बाड़े में गाय का काम कर अपनी बेटी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी अचानक हाथ में लोहे का सरिया लेकर आया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मां-बेटी को आई चोटें
हमले में महिला और उनकी बेटी को चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि दहेज का मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: