Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अब पान-परचून की दुकान पर भी बुक होंगे स्पीड पोस्ट और पार्सल, डाक विभाग लाएगा नई फ्रेंचाइजी योजना

1 month ago
अब पान-परचून की दुकान पर भी बुक होंगे स्पीड पोस्ट और पार्सल, डाक विभाग लाएगा नई फ्रेंचाइजी योजना

अब पान-परचून की दुकान पर भी बुक होंगे स्पीड पोस्ट और पार्सल, डाक विभाग लाएगा नई फ्रेंचाइजी योजना

बीकानेर। डाक विभाग ई-कॉमर्स और पार्सल सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए 'न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0' शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत अब किराना स्टोर, पान-परचून की दुकान, स्टेशनरी शॉप और अन्य छोटे व्यवसायी भी डाक विभाग की फ्रेंचाइजी लेकर स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डिलीवरी और पिकअप जैसी सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे। नई व्यवस्था को आधुनिक APT 2.0 तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे बुकिंग, भुगतान और निगरानी की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। फ्रेंचाइजी संचालक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पार्सल के साथ स्पीड पोस्ट की बुकिंग भी कर सकेंगे।

फ्रेंचाइजी के लिए क्या होगी योग्यता?
व्यक्तिगत फ्रेंचाइजी लेने के लिए कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। यदि कोई केवल पार्सल डिलीवरी का कार्य करना चाहता है तो उसके लिए 10वीं पास होना पर्याप्त होगा। बुकिंग सेंटर संचालित करने के लिए कम से कम 50 वर्गफीट व्यावसायिक स्थान, कंप्यूटर या स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्शन, बारकोड स्कैनर और वजन मापने की मशीन होना जरूरी होगा।

5 हजार से शुरू होगी सिक्योरिटी
योजना के तहत 5,000 से 15,000 रुपये तक की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। शुरुआती अनुबंध 3 वर्ष का होगा, जिसे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

कितना मिलेगा कमीशन?
स्पीड पोस्ट (दस्तावेज): 7% से 30% तक कमीशन।
पार्सल बुकिंग: 5% से 25% तक कमीशन।
डिलीवरी: 3 किलोग्राम तक के प्रत्येक पार्सल की डिलीवरी पर 15 रुपये।
कैश ऑन डिलीवरी (COD): अलग से अतिरिक्त भुगतान।

ऐसे करना होगा काम
फ्रेंचाइजी संचालकों को ग्राहकों के घर से पार्सल पिकअप करना होगा, स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक कर उन्हें निर्धारित समय पर नजदीकी डाकघर में जमा कराना होगा। डिलीवरी के लिए स्वयं के वाहन का उपयोग करना होगा। पूरी प्रक्रिया डाक विभाग के मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगी तथा प्रत्येक ग्राहक को रसीद देना अनिवार्य होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: