Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार दीवार तोड़ शादी समारोह में घुसी, मची अफरा-तफरी, एक की मौत

rk
4 months ago
तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार दीवार तोड़ शादी समारोह में घुसी, मची अफरा-तफरी, एक की मौत

तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार दीवार तोड़ शादी समारोह में घुसी, मची अफरा-तफरी, एक की मौत

खुलासा न्यूज़। बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसी। जिस घर में कार घुसी, वहां 25वीं शादी की सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ग्राम पंचायत रिड़मलसर पुरोहितान के सामने स्थित खतरनाक सड़क गोलाई पर हुई, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासी सुनील पुरोहित ने बताया कि सड़क की खतरनाक गोलाई के कारण कार अनियंत्रित हो गई और घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। गनीमत रही कि घर के अंदर पहले से खड़ी एक अन्य कार से टकराने के बाद वाहन वहीं रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के सामने सड़क की गोलाई बेहद खतरनाक है और इसे लेकर कई बार विभाग व ठेकेदार को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और यह चौथी बड़ी घटना है, जिसमें वाहन दीवार तोड़कर घर में घुसा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा, जबकि देर रात तक पीडब्ल्यूडी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की खतरनाक गोलाई का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। तीनों कार में सवार थे और फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #Breaking News
Share: