सडक़ पर चल रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौत
सडक़ पर चल रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौत
बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार चल रही पिकअप नेमोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी जिससे 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा 22 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे चांडासर सडक़ पर नाइयों की बस्ती के पास हुआ। पुलिस ने मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार नाइयों की बस्ती निवासी नरसीपुरी पुत्र छगनपुरी ने रिपोर्ट दी कि पिकअप नंबर क्रछ्व49त्र्र2027 तेज गति से आई और चालक ने वाहन को लापरवाही व गफलत से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आयना, उम्र 10 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हरपुरी का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।गजनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस पिकअप चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ