Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

3 months ago
तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

जोधपुर में तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हालात बिगड़ गए। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की और बस को आग लगा दी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर भीड़ को शांत किया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। हादसा केरू क्षेत्र के लोरडी बस स्टैंड पर हुआ।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रवींद्रपाल सिंह ने बताया- लोक परिवहन बस शनिवार को शाम करीब 4 बजे जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी। बस की टक्कर से बाइक सवार राजूराम (35) पुत्र पुनाराम भील निवासी लोरडी देजगरा की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार तेज थी। बस स्टैंड क्षेत्र में ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बस ड्राइवर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साई भीड़ ने कुछ ही देर में बस को आग के हवाले कर दिया।

आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर भीड़ को शांत किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: