Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

rk
3 weeks ago
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। केन्द्रीय कानून एवं विधि मंत्री भारत सरकार  अर्जुनराम मेघवाल के अथक प्रयासों से बीकानेर के खिलाडिय़ों की बहु.प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होने जा रहा है। आज 15.05.2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने दौरा किया। 


आधुनिक सुविधाओं से युक्त इण्डोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, साईकिल वैलोड्रम, मेजर किशन सिंह शूटिंग रेंज का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए खिलाडिय़ों के लिए उपयोगी बताया। 
भारतीय खेल प्राधिकरण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है, जो देश में खेलों के विकास और खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एसएआई द्वारा खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं खेल संस्थानों को निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं प्रदान की जाती हैं- 
प्रशिक्षण केंद्र एवं अवसंरचना  
राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र- दिल्ली, पटियाला, बेंगलुरु, कोलकाता सहित 23 केंद्रों में ओलंपिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण।  
क्षेत्रीय केंद्र-15 क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रतिभा पहचान एवं प्रशिक्षण।  
खेल विज्ञान सुविधाएं- बायोमैकेनिक्स, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन, फिजियोथेरेपी और रिहैब सेंटर।

 

 वित्तीय एवं आवासीय सहायता  
टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम- शीर्ष खिलाडिय़ों को 50,000 रु/माह स्टाइपेंड + विदेशी प्रशिक्षण व उपकरण।  
खेलो इंडिया छात्रवृत्ति- प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को 6.28 लाख रु/वर्ष तक की सहायता।  
नि:शुल्क आवास, भोजन एवं शिक्षा-चयनित खिलाडिय़ों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क व्यवस्था।

कोचिंग एवं शिक्षा  
 एशिया का सबसे बड़ा खेल कोचिंग संस्थान। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स।  
अंतरराष्ट्रीय कोच- विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर टूर।  
डुअल करियर प्रोग्राम- खिलाडिय़ों के लिए खेल के साथ-साथ शैक्षणिक सहयोग।

विशेष योजनाएं  
महिला खिलाडिय़ों के लिए विशेष हॉस्टल, महिला कोच व फीमेल हेल्थ मॉनिटरिंग। दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए: पैरा खेलों के समर्पित केंद्र, उपकरण एवं कोचिंग। ग्रामीण प्रतिभा: खेलो इंडिया के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान।

अत्याधुनिक उपकरण एवं तकनीक  
हाई परफॉर्मेंस एनालिसिस, वीडियो रिव्यू सिस्टम, वेदर सिमुलेटर, एंटी-डोपिंग लैब।  
सभी केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के सिंथेटिक ट्रैक, शूटिंग रेंज, हॉकी टर्फ।
भारतीय खेल प्राधिकरण का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए भारत को खेल महाशक्ति बनाना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: