Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह: आधे से ज्यादा शहर की रोड लाइटे व हाईमास्ट बंद पड़ी है, मुख्य मार्गों पर अंधेरे की चपेट में

Bansal
1 month ago
बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह: आधे से ज्यादा शहर की रोड लाइटे व हाईमास्ट बंद पड़ी है, मुख्य मार्गों पर अंधेरे की चपेट में


बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह: आधे से ज्यादा शहर की रोड लाइटे व हाईमास्ट बंद पड़ी है, मुख्य मार्गों पर अंधेरे की चपेट में 

बीकानेर(शिव भादाणी )।  बीकानेर शहर में अंधेरी नगरी चौपट राजा का काम है एक तरफ जहां इस बार बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम बीकानेर में होना तय हुआ है। इसको लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में लग गया है। विकास के बड़े बड़े दावे किये जा रहे है लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है। शहर में जगह जगह खड्डे हो रखे है जो आमजन के लिए  मौत के खड्डे बने हुए है। एक तरफ राज्य स्तरीय कार्यक्रम दूसरी तरफ मानसून की बारिश से शहर में पानी भराव की समस्या बड़ी है। इसी बीच अगर देखा जाये तो आधे से ज्यादा शहर रात को अंधेरे में रहता है रोड़ लाईटे बंद पड़ी है प्रशासन का ध्यान उधर जा ही नहीं रहा है। अगर देखा जाये तो बीडीए की 60 प्रतिशत से ज्यादा लाईट व हाई मास्क पिछले 15 दिन के करीब बंद पड़ी है। जिससे रोड़ पर अंधेरा छाया हुआ है। जिससे बदमाशों प्रव़त्ति के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर लूटपाट व अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। 
 इन क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार, डूंगर कॉलेज रोड, जेएनवी रोड, शिवबाड़ी रोड, बल्लम गार्डन रोड, अग्रवाल भवन रोड, आईटीआई रोड, पॉलीटेक्निक कालेज रोड, शनि मन्दिर रोड, मेडिकल कालेज रोड, आई हॉस्पिटल रोड, रेलवे ग्राउंड, रेलवे ग्राउण्ड के चारों तरफ, चौखूंटी पुलिया, सैटेलाइट अस्‍पताल, दुर्गादास सर्किल, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी रोड क्षेत्रों में रोड लाइट बंद है। इन मार्गों पर हाईमास्‍ट लाइटें भी गुल है। हालात यह है कि इन मुख्‍य मार्गों पर रोशनी के नाम पर केवल वाहनों की लाइटें ही नजर आती है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में बीडीए के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। आखिर प्रशासन कब जागेगा और इन रोड लाइटों को  चालू  होगी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: