Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ पहुंचे बीकानेर, स्टेशन पर भाजपाईयों ने किया स्वागत

rk
2 weeks ago
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ पहुंचे बीकानेर, स्टेशन पर भाजपाईयों ने किया स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा, पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

 


प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह भी बीकानेर पहुंचे, जिनका भी कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा स्टेशन परिसर भाजपा के नारों से गूंज उठा। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

 


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, प्रभारी ओम सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, राजेंद्र पंवार, एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह राजपुरोहित, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, झमकू देवी, किशन चौधरी, सुनीता हटीला, गोपाल अग्रवाल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, महेंद्र ढाका, देवरूप सिंह, शिखर चंद डागा, हरीश भोजक, चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, पवन स्वामी, अशोक मारु सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: