Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में इतने अंकों की गिरावट

rk
4 months ago
बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में इतने अंकों की गिरावट

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में इतने अंकों की गिरावट

बजट में एफ एंड ओ के तहत STT को बढ़ा दिया गया है. पिछली बजट में भी इसको बढ़ाया गया था.  इस बार इसे 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है. इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.  सेंसेक्‍स में 2000 अंकों की गिरावट आई है. जबकि निफ्टी 700 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है. कैपिटल सेक्‍टर में भारी गिरावट आई है. बीएसई, ग्रो जैसे शेयरों में हाहाकार देखा जा रहा है. वहीं वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी 24,800 के नीचे, जबकि सेंसेक्‍स 80,500 के नीचे कारोबार कर रहा है.    बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी सभी शेयर करीब 8 फीसदी तक टूटे हैं. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर समेत सभी सेक्‍टर्स में गिरावट है. पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है.  शेयर बाजार में कोई भी असेट खरीदने और बेचने पर ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स लगता है, जिसे STT कहा जाता है.  एक बार फिर STT को बढ़ाया गया है, जबकि पछिली बार भी इसमें बढ़ोतरी की गई थी. इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाया गया है. 

विदेशी निवेशकों के लिए खास ऐलान
बजट में शेयर बाजार को लेकर खास ऐलान किया गया है. अब PIO को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी दी गई है, यानी कि भारतीय मूल के व्‍यक्ति, जो विदेशो में रहते हैं, वो भी अब भारतीय बाजार में निवेश कर सकते हैं. इस बड़े ऐलान के बाद विदेशी निवेशकों का भारत में आना तय माना जा रहा है.  बाजार खुलते ही Hidustan Zinc के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई. हालांकि, डिफेंस स्टॉक में खरीदारी देखने को मिल रही है. BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. मेटल स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है और ये ग्रीन में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं. 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: