Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

स्टॉप डायरिया अभियान का हुआ शुभारंभ, बच्चों को ओआरएस घोल पिलाकर शुरू हुआ अभियान

rk
jeevan 2
6 hours ago
स्टॉप डायरिया अभियान का हुआ शुभारंभ, बच्चों को ओआरएस घोल पिलाकर शुरू हुआ अभियान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। 5 वर्ष तक के बच्चों को दस्त और उससे होने वाली मृत्यु से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से स्टॉप डायरिया अभियान शुरू किया। जिला स्तरीय शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संख्या-1, अणचाबाई अस्पताल से किया गया।

 

 यह विशेष अभियान जिले भर में 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि अभियान के तहत आशा सहयोगिनियां 5 साल तक के बच्चों का घर-घर जाकर सर्वे करेंगी तथा ओआरएस और जिंक की टेबलेट्स बांटकर घोल बनाने की सही विधि का प्रदर्शन करेंगी।

 

ओआरएस और जिंक के फायदे बताकर किया जागरूक
शुभारंभ के अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाकर इसकी महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक के बच्चों में होने वाली मृत्यु में से करीब 4.3 प्रतिशत मामलों के पीछे डायरिया मुख्य कारण होता है, जिसे ओआरएस और जिंक की मदद से आसानी से रोका जा सकता है। 
अस्पताल प्रभारी डॉ. मुकेश जनागल ने कहा कि ओआरएस और जिंक की जोड़ी बेहद असरदार है। ओआरएस के साथ 14 दिन जिंक देने पर आगे भी दस्त होने की गुंजाइश कम हो जाती है। उन्होंने परिजनों को स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

 

जिले भर में स्थापित किए जा रहे हैं ओआरएस-जिंक कॉर्नर
जिला कार्यक्रम समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले भर के सभी राजकीय चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं। इन कॉर्नर्स के माध्यम से ओआरएस पैकेट और जिंक गोलियों का निशुल्क वितरण करने के साथ-साथ दस्त के लक्षणों और बचाव के प्रति सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 


इस जिला स्तरीय शुभारंभ के अवसर पर आरसीएचओ कार्यालय से तुषार पवार, शहरी स्वास्थ्य केंद्र से जन स्वास्थ्य प्रबंधक रोहित शर्मा, लेखाकार कैलाश मारू सहित अस्पताल की एएनएम और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: