Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तूफान ने जिले में मचाई तबाही, पिकअप गिरा पेड़, रेलवे लाइन पर टूटा बिजली का तार, यातायात प्रभावित

1 month ago
तूफान ने जिले में मचाई तबाही, पिकअप गिरा पेड़, रेलवे लाइन पर टूटा बिजली का तार, यातायात प्रभावित

 

तूफान ने जिले में मचाई तबाही, पिकअप गिरा पेड़, रेलवे लाइन पर टूटा बिजली का तार, यातायात प्रभावित
बीकानेर।  शनिवार दोपहर क्षेत्र में आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आईं। गनीमत रही कि किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई जगह नुकसान और यातायात बाधित होने की स्थिति बनी रही।जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर की ओर से आई तेज आंधी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हरियासर टोल प्लाजा के पास सडक़ किनारे खड़ी यूरिया से भरी एक पिकअप गाड़ी पर अचानक एक विशाल पेड़ टूटकर गिर पड़ा। पेड़ का वजन इतना अधिक था कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय चालक वाहन में मौजूद था, जिसे मामूली चोटें आईं।इसी दौरान कस्बे के वार्ड संख्या 03 स्थित अंडरब्रिज के पास रेलवे की विद्युत लाइन का तार भी तेज हवाओं के कारण टूटकर नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है।तेज आंधी का असर स्टेट हाईवे-6ए पर भी देखने को मिला, जहां हनुमान नगर के पास एक बड़ा पेड़ सडक़ के बीचों-बीच गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पेड़ गिरने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचनाएं भी मिल रही हैं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: