Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: निराश्रित पशुओं का आतंक, आपस में भिड़े दो पशु चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

1 month ago
बीकानेर: निराश्रित पशुओं का आतंक, आपस में भिड़े दो पशु चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

बीकानेर: निराश्रित पशुओं का आतंक, आपस में भिड़े दो पशु चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

खाजूवाला। कस्बे में निराश्रित पशुओं के कारण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड नंबर 16 में बुधवार को दो निराश्रित पशु आपस में भिड़ गए, जिसकी चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला इन्दुबाला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए इस टकराव में पशु अनियंत्रित हो गए और पास से गुजर रहीं इन्दुबाला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल (SDH), खाजूवाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि खाजूवाला में आए दिन निराश्रित पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द ठोस निर्णय लेने और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और नागरिकों ने पशुओं की धरपकड़, शेल्टर की व्यवस्था और नियमित निगरानी की मांग दोहराई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #KHULASAONLINE #khajuwala
Share: