Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

2 months ago
बीकानेर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

बीकानेर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

सूरतगढ़। बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के पोकरण तहसील के गोमट निवासी सोहनलाल मेघवाल (27) के रूप में हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूरतगढ़ थाना के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ। सोहनलाल अपनी बाइक से सूरतगढ़ से पीपेरण की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीकानेर हाईवे पर हनुमानजी मंदिर से आगे तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सूरतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: