Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्पेल बी नेशनल प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल वल्लभ गार्डन की छात्रा ने रचा इतिहास

1 week ago
स्पेल बी नेशनल प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल वल्लभ गार्डन की छात्रा ने रचा इतिहास
स्पेल बी नेशनल प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल वल्लभ गार्डन की छात्रा ने रचा इतिहास
 
बीकानेर की होनहार छात्रा प्रशस्ति भटनागर, कक्षा चतुर्थ की छात्रा एवं संस्कार पब्लिक स्कूल की विद्यार्थी, ने स्पेल बी नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 15वीं रैंक प्राप्त की है।
 
प्रशस्ति की यह उपलब्धि बीकानेर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। वह बीकानेर की पहली छात्रा हैं जिन्होंने स्पेल बी नेशनल प्रतियोगिता में 15वीं राष्ट्रीय रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।
 
स्पेल बी प्रतियोगिता अपनी कठिन प्रतिस्पर्धा और उच्च स्तर के लिए जानी जाती है। बीकानेर के लगभग 15 से 20 विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 
इसी क्रम में छात्रा ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट अंग्रेज़ी शब्द ज्ञान के बल पर राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 4000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 15वीं रैंक प्राप्त करना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।
 
यह उपलब्धि न केवल छात्रा और उसके परिवार के लिए, बल्कि विद्यालय तथा पूरे बीकानेर शहर के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देता है तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
 
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता शर्मा ने एवं स्टाफ ने प्रशस्ति को बधाई देते हुए उसकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास की सराहना की। प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय छात्रा की अथक मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
 
विद्यालय निर्देशक पूजा गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशस्ति भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी और विद्यालय, बीकानेर तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेगी।
 
और हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संस्कार पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने लिटिल हैंड्स किंडर ओलंपियाड के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने पर अनेक विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिटिल हैंड्स किंडर ओलंपियाड के लिए हुआ। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण-पत्र (Certificate) एवं पदक (Medal) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में युवांश भाटिया, युवान वर्मा, अथर्व केशव, प्रियांक चौधरी, प्रियांशी परिहार, सान्वी खत्री, समृद्धि तथा प्रियल सुवांशिया शामिल हैं।
विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: