शैक्षणिक भ्रमण पर श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी का करेंगी भ्रमण।
शैक्षणिक भ्रमण पर श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी का करेंगी भ्रमण।
बीकानेर। श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की 25 छात्राओं का दल आज एक सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण पर ऋषिकेश,देहरादून एवं मसूरी के लिए रवाना होगा। सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ विभिन्न क्षेत्रों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक,भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिवेश से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण दल का नेतृत्व खेल प्रभारी श्री अरुण सक्सेना,डॉ. लता व्यास एवं सुश्री रेणु शर्मा कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान छात्राएं ऋषिकेश,देहरादून और मसूरी के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करेंगी तथा वहां के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक परिवेश की जानकारी प्राप्त करेंगी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर एवं मंत्री सी.ए. माणक चंद कोचर ने छात्राओं को सुरक्षित, सफल एवं ज्ञानवर्धक यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज परिवार ने भी छात्राओं के उज्ज्वल एवं सुखद भ्रमण की कामना की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ