Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बधिर बीकानेर की छात्र एवं छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

2 months ago
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बधिर बीकानेर की छात्र एवं छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बधिर बीकानेर की छात्र एवं छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण
बीकानेर। आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बधिर बीकानेर की छात्र एवं छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण हेतु करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित आज आजू-गूजा मेले में ले जाया गया। इस मेले में इन बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक नवाचारो के साथ ही साथ, यातायात के विभिन्न नियमों से परिचित हए। इसके पश्चात इन बच्चों ने रंगों में अपने भावों को उकारा तत्पश्चात छोटी-छोटी आर्ट सीखी। कठपुतलियों के खेल देखें। इसके पश्चात भामाशाह रोहन कुमार खत्री के द्वारा इन बच्चों के लिए मध्यान की भोजन की व्यवस्था की गई। इस शैक्षिक भ्रमण हेतु इन बच्चों के आने जाने की व्यवस्था हेतु बस की व्यवस्था भी भामाशाह द्वारा की गई।
मेले से बहुत सारा उत्साह और मनोरंजक गतिविधियों करने के बाद इन बच्चों ने पब्लिक पार्क में विभिन्न झूलो का आनंद लिया। इसके पश्चात इन्होंने म्यूजियम में बीकानेर की कला और इतिहास के बारे में इनसे परिचय लिया। प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू वर्मा ने कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण इन बच्चों की बौद्धिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक और शैक्षिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने इस शैक्षिक भ्रमण की सम्पूर्ण यातायात व्यवस्था एवं भोजन की व्यवस्था हेतु भामाशाह रोहन कुमार खत्री का आभार व्यक्त किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: