Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला, 32 घायल; कई लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

rk
3 months ago
श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला, 32 घायल; कई लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला, 32 घायल; कई लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
 
नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज पांचवां दिन है। इसी बीच श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला होने की खबर सामने आई है। श्रीलंकन नेवी के अनुसार हमले के बाद जहाज से कई शव बरामद किए गए हैं और समुद्र में बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
 
हमले में कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें श्रीलंकन नेवी ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नेवी के मुताबिक लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
 
शुरुआत में नेवी ने बताया था कि हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल हुए हैं, लेकिन बाद में नेवी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे और उन्हें संशोधित किया गया है।
 
दूसरी ओर ईरान में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुने जाने का दावा किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद ही होने की संभावना है।
 
उधर इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कड़ा बयान देते हुए कहा है कि अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा, उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ निकालेगा।
 
वहीं अमेरिका ने इस जंग को “एपिक फ्यूरी” नाम दिया है, जिसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। अमेरिका का दावा है कि अब तक ईरान के 17 जहाज तबाह किए जा चुके हैं, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस सैन्य अभियान में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक, करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। अमेरिका के अनुसार इस कार्रवाई में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलों और ड्रोन को भारी नुकसान पहुंचा है।
 
 
 
 
 
 
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: