Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

25 जवानों से भरी बस में अचानक हुई फायरिंग, हैड कांस्टेबल के पेट को चीरकर निकली गोली

rk
4 days ago
25 जवानों से भरी बस में अचानक हुई फायरिंग, हैड कांस्टेबल के पेट को चीरकर निकली गोली

 25 जवानों से भरी बस में अचानक हुई फायरिंग, हैड कांस्टेबल के पेट को चीरकर निकली गोली

भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गंभीर हादसा सामने आया, जब ड्यूटी पर जा रही ईआरटी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) की बस में अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक हैड कांस्टेबल के पेट में गोली लग गई, जिससे बस में सवार जवानों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई घबराया हुआ नजर आया। जानकारी के अनुसार, ईआरटी टीम आरएसी पुलिस लाइन से कुम्हेर गेट प्वाइंट पर ड्यूटी के लिए जा रही थी। बस में लगभग 25 जवान सवार थे। इसी दौरान हैड कांस्टेबल विष्णु, निवासी कागरौल जिला आगरा, अपनी सीट पर बैठे हुए थे और उनकी कमर में पिस्टल लगी हुई थी। जैसे ही उन्होंने पिस्टल को साइड से निकालने का प्रयास किया, अचानक पिस्टल कॉक हो गई और गोली चल गई। 

गोली सीधे विष्णु के पेट में लगी और आर-पार निकल गई। यह देखकर बस में मौजूद जवान डर और चिंता में भर गए। घटना के तुरंत बाद हैड कांस्टेबल को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही ईआरटी के एडिशनल एसपी अनिल मीणा, 7वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट देवेन्द्र शर्मा और टीम इंचार्ज अश्विनी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया और घायलों की जानकारी ली। सूचना मिलने पर घायल जवान के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जो रो-रोकर बुरी तरह व्यथित नजर आए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: