Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अचानक एटीएम परिसर में सांड के आया करंट, हुई दर्दनाक मौत

rk
3 months ago
अचानक एटीएम परिसर में सांड के आया करंट, हुई दर्दनाक मौत


अचानक एटीएम परिसर में सांड के आया करंट, हुई दर्दनाक मौत
 बीकानेर।   लूणकरणसर कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने बने एटीएम में करंट फैलने से एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के राजू कायल ने बताया कि एटीएम के आगे लगी लोहे की सीढ़ी में करंट आ रहा था। पास ही गंदे पानी की नाली से कीचड़ फैला हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा सांड करंट की चपेट में आ गया और उसकी तत्काल मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम जैसे सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर लापरवाही है। एटीएम के पास स्थित सब्जी की दुकान के मालिक ने बताया कि काफी दिनों से हवाई करंट आने की जानकारी थी और इस संबंध में शाखा को अवगत भी कराया गया था, लेकिन समय रहते इसको दुरुस्त नहीं किया गया। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कार्मिकों ने बैंक का बिजली कनेक्शन काट दिया है। फॉल्ट दुरुस्त करने के बाद ही कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने एटीएम परिसर में अर्थिंग, वायरिंग और जल निकासी की तुरंत जांच व स्थायी समाधान की मांग की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: