Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पुलिस अधीक्षक का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

rk
2 months ago
पुलिस अधीक्षक का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

पुलिस अधीक्षक का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए अलग से समय देने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में शांति, सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए शहर के विकास एवं बेहतर कानून व्यवस्था के लिए हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, सचिव श्री संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष श्री मघाराम गोदारा, श्री कमल बोथरा, श्री इमरान राठौड़, श्री सुशील कुमार यादव, श्री मनोज सोलंकी, श्री जनक प्रसाद हर्ष, श्री शंकर लाल अग्रवाल, श्री संदीप बुडानिया, श्री सुरेश गुप्ता,श्री भंवर सिंह राजपुरोहित, श्री शांतिलाल कोचर, श्री तोलाराम चांडक सहित मण्डल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: