सोना-चांदी में तेजी: 24 कैरेट सोना 1.53 लाख, चांदी भी 12,038 रुपए महंगी हुई, देखे आज के भाव
सोना-चांदी में तेजी: 24 कैरेट सोना 1.53 लाख, चांदी भी 12,038 रुपए महंगी हुई, देखे आज के भाव
नई दिल्ली। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार 15 अप्रैल को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 2,854 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो 13 अप्रैल को 1.50 लाख रुपये था। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल आया और यह 12,038 रुपये बढ़कर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो हो गई।
साल 2026 में लगातार महंगे हो रहे दाम
इस वर्ष अब तक सोना करीब 19,754 रुपये महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को जहां सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह 1.53 लाख रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी में भी 20,435 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिकॉर्ड हाई के बाद गिरावट और फिर तेजी
इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि फरवरी के अंत में वैश्विक तनाव के चलते कीमतों में गिरावट आई। इसके बाद पिछले 47 दिनों में सोना करीब 6,148 रुपये और चांदी 15,845 रुपये तक सस्ती हुई थी, लेकिन अब फिर से बाजार में तेजी लौटती दिख रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ