Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

1 week ago
15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य के कारक माने जाते हैं. जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. द्रिक पंचाग के अनुसार, सूर्य कुंभ राशि में स्थित हैं, लेकिन 15 मार्च 2026 को देर रात करीब 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं, इसलिए सूर्य के यहां पहुंचने से त्रिग्रही योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार, यह योग काफी प्रभावशाली माना जाता है और इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. खास बात यह भी है कि जिस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, उसी दिन पापमोचिनी एकादशी का संयोग भी बन रहा है. सूर्य 14 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में रहेंगे. सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभदायक हो सकता है. 

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का मीन राशि में जाना सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस दौरान आपकी गोचर कुंडली के बारहवें भाव में सूर्य का प्रभाव रहेगा. शनि और शुक्र भी इसी भाव में होने के कारण कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत बन सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बन सकती है. जीवन में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे खुशी का माहौल बन सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए सूर्य का यह गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है. सूर्य आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं. दोस्तों और सहकर्मियों की मदद से आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं. समाज में सम्मान भी बढ़ सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर करियर के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. सूर्य आपकी कुंडली के दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, जो नौकरी और व्यवसाय से जुड़ा भाव माना जाता है. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और इन यात्राओं से लाभ भी मिल सकता है. नौकरी में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार करने वालों को भी अच्छे लाभ के संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और भविष्य के लिए बचत करने में भी सफलता मिल सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर शुभ परिणाम दे सकता है. मीन राशि में शुक्र के साथ सूर्य का प्रभाव होने से अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार करने वालों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या डील से लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रह सकता है और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: