Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राहु-बुध के प्रभाव में सूर्य-शुक्र! 22 जून से इन 3 राशियों में बनेगा धन योग

1 month ago
राहु-बुध के प्रभाव में सूर्य-शुक्र! 22 जून से इन 3 राशियों में बनेगा धन योग

राहु-बुध के प्रभाव में सूर्य-शुक्र! 22 जून से इन 3 राशियों में बनेगा धन योग

22 जून को सूर्य और शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. इस दिन सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिष में सूर्य को जहां साहस, पिता और राजनीति का कारक माना जाता है. वहीं, शुक्र का संबंध धन, वैभव, व्यापार और रोजगार से होता है. आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु और अश्लेषा नक्षत्र का स्वामी बुध को माना गया है. 22 जून को दोनों ग्रहों का एकसाथ नक्षत्र परिवर्तन करना भी एक दुर्लभ संयोग है. आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग किन तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे. साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है. अपनों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय सकारात्मक माना गया है. हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. धन की स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना जताई गई है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आकर्षण और प्रगति लेकर आ सकता है. व्यक्तित्व में निखार आने से लोग आपकी ओर प्रभावित हो सकते हैं. रोजगार और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है. भाग्य का सहयोग मिलने से लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने के साथ पुराने साधनों से भी धन प्राप्ति के संकेत हैं. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी गई है.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: