Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पर परिजनों ने हत्या की आशंक मानते हुए लगाया अस्पताल में धरना

rk
1 month ago
युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पर परिजनों ने हत्या की आशंक मानते हुए लगाया अस्पताल में धरना

 


युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पर परिजनों ने हत्या की आशंक मानते हुए लगाया अस्पताल में धरना
 पांचू। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के कुमभासरिया गांव में शुक्रवार को मिले एक युवक के शव ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश प्रजापत के रूप में हुई है, जिसका शव उसके ताऊ के सूने मकान में मिला था। जानकारी के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों ने इसे संदिग्ध मौत नहीं बल्कि हत्या बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।अस्पताल में धरना, हत्या का आरोपमृतक के परिजन फिलहाल पांचू अस्पताल में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका आरोप है कि ओमप्रकाश को प्रेम-प्रसंग के मामले में डराया-धमकाया जा रहा था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।ग्रामीणों का प्रदर्शन, पूर्व सरपंच भी शामिलउदासर के पूर्व सरपंच रामलाल प्रजापत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस जांच में जुटीघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सीओ जनरल सिंह और पांचू सीआई राजीव रॉयल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि 

मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
परिजनों की प्रमुख मांगें
-हत्या का मामला दर्ज किया जाए
 परिवार को मुआवजा दिया जाए
 मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाए
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: