Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पिता को फोन कर जताया था खतरा

5 days ago
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पिता को फोन कर जताया था खतरा

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पिता को फोन कर जताया था खतरा

झुंझुनूं। खेतड़ी नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा (35) की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एवं मेहाड़ा थानाधिकारी राममनोहर के अनुसार नवलगढ़ निवासी अर्पित कुमावत ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन सुनीता की शादी 13 नवंबर 2013 को खेतड़ी निवासी गजेंद्र पुत्र सोहनलाल के साथ हुई थी। विवाह में परिवार ने करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे और 25 तोला सोना सहित नकदी व घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष असंतुष्ट रहा और लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा।

रिपोर्ट में आरोप है कि ससुराल पक्ष एसयूवी कार और 11 लाख रुपए की मांग करता रहा। पुत्र जन्म के समय भी पीहर पक्ष ने 2.51 लाख रुपए नकद, 10 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी दी, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना जारी रही। वर्ष 2021 में पार्षद चुनाव के दौरान तीन लाख रुपए की मांग का दबाव भी बनाया गया। परिजनों के अनुसार घटना से दो-तीन दिन पहले सुनीता ने अपने पिता को फोन कर ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई थी और जान का खतरा बताया था। इससे पहले कि परिजन उसे लेने पहुंचते, उसकी मौत की सूचना मिल गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: