Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारे जैसा संदिग्ध ऑब्जेक्ट, PIA और उर्दू में लिखे है शब्द

Bansal
1 day ago
खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारे जैसा संदिग्ध ऑब्जेक्ट, PIA और उर्दू में लिखे है शब्द

खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारे जैसा संदिग्ध ऑब्जेक्ट, PIA और उर्दू में लिखे है शब्द

बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सुरजनसर-जालबसर के बीच रोही क्षेत्र में शनिवार सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने की जानकारी सामने आई है। यह गुब्बारा सहीराम राजूराम डूडी के खेत में मिला। बताया जा रहा है कि गुब्बारा हेलिकॉप्टरनुमा आकार का है। उस पर PIA और उर्दू भाषा में कुछ शब्द लिखे हुए बताए जा रहे हैं। खेत में काम कर रही महिला किसान ने गुब्बारे को खेजड़ी के पेड़ से बांध दिया।

गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से मौके पर पहुंचकर गुब्बारे की जांच कराने और इसकी वास्तविकता का पता लगाने की मांग की है ग्रामीणों के अनुसार कुछ महीने पहले भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर-लिखमादेसर की रोही में इसी तरह का गुब्बारा मिला था। उस समय भी मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा हुई थी।

फिलहाल गुब्बारा कहां से आया और इस पर लिखे शब्दों का क्या मतलब है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: