Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सिंथेसिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, टॉपर्स का हुआ सम्मान

Bansal
1 month ago
सिंथेसिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, टॉपर्स का हुआ सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सिंथेसिस बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने बताया कि  इस विशिष्ट अवसर पर संस्थान प्रांगण में ध्वजारोहण एलुमिनी सिंथेसियन् डॉ. रामप्रताप स्वामी और वरिष्ठ फिजिक्स व्याख्यता दीपक लढ्ढा सर द्वारा किया गया । गेस्ट्रोएण्ट्रोलॉजी में डी एम सिंथेसिस एलूमिनी डॉ. रामप्रताप हाल ही में एसोसिएट प्रोफेसर हेतु चयनित हुए है।

 

इन्होने अपनी एम.बी.बी.एस व एम.डी., एसपीमेडिकल कॉलेज बीकानेर तथा डीएम (गेस्ट्रो) एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर से की है। ध्वाजारोहण के पश्चात् इस पावन अवसर पर इंस्टीट्यूट ने अपनी परंपरा के अनुसार टैस्ट सीरीज में टॉपर विधार्थियों को मोटीवेट करने हेतु लगभग 75 हजार के नकद पुरस्कार दिये गए। संस्थान के वरिष्ठ फिजिक्स व्याख्याता दीपक लढ्ढा सर ने देशभक्ति गीत से पूरे सभागार को ओतप्रोत कर दिया। फिर विभिन्न फेजेज में पंकज मेहंदीरता सर, विक्रम मलिक सर, परमेश्वर सुथार सर, कुलदीप वैष्णव सर, चिरायु सारवाल सर, डॉ गीता रावल मैडम, डॉ ओम कंवर मैडम, प्रखर सर, अंशुल सर और तीनो डैपुटी डायरेक्टर मैडम एकता गोस्वामी, पदमा बजाज व अमिता सुथार ने होनहार प्रतिभाओं कैश प्राइज वितरित किये।  सिंथेसिस मैनेजमेंट टीम के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र रावत सर, विमला सारण मैडम, प्रमोद चांवरिया सर,ओमप्रकाश ज्याणी सर,बीठल किराडू सर, सौरभ प्रजापत सर और आरती मारु मैडम आदि मौजूद थे। इंस्टिट्यूट के प्रशासनिक निदेशक जेठमल सुथार ने डॉ रामप्रताप की प्रेरक सक्सेस स्टोरी विधार्थियो के साथ साझा की और बढते हुए नशे से आजादी का संकल्प विधार्थियो को दिलवाया। इंस्टिट्यूट के अकादमिक निदेशक डॉ श्वेत गोस्वामी सर ने प्रेरक स्पीच विधार्थियो के सामने रखी। डॉ रामप्रताप ने सिंथेसिस के विशिष्ट योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि कैसे इन्होने अपने मित्र के कहने पर नीट कोचिंग की शुरुआत की व कठोर परिश्रम और अनुशासन के मूलमंत्र को फोलो किया।
संस्थान के ग्राऊंड स्टाफ सदस्य गोपाल व्यास जी ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता अपनी विशिष्ट शैली में शेयर की। कार्यक्रम में मंच संचालन राघव पारीक सर द्वारा किया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: