Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वर्षों से फरार  तीन स्थाई वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

3 months ago
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वर्षों से फरार  तीन स्थाई वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा


पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वर्षों से फरार  तीन स्थाई वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर।  बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नापासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान कार्यवाहक थानाअधिकारी जगदीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीमो ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन वांछित आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार शिवलाल पुत्र मांगीलाल निवासी हिंमतासर, करणीदान उर्फ कालू सोनी पुत्र पूनमचंद निवासी नेहरू चौक नापासर तथा लालचंद पुत्र बाबूलाल निवासी हरिरामपूरा नापासर लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित थे। इनके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे, लेकिन ये आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।
पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और अपराधियों में हडक़ंप मच गया है। नापासर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे फरार अपराधियों पर शिकंजा और कसने की तैयारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: