Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

एडिशपल एसपी  व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई वार्ता, निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन, तीसरे दिन मृतक का शव उठाया किया अंतिम संस्कार

rk
1 month ago
एडिशपल एसपी  व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई वार्ता, निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन, तीसरे दिन मृतक का शव उठाया किया अंतिम संस्कार

 

एडिशपल एसपी  व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई वार्ता, निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन, तीसरे दिन मृतक का शव उठाया किया अंतिम संस्कार
बीकानेर।  मंगलवार को पीबीएम की मोर्चरी व जिला कलेक्ट्रेट के बाहर नायक समाज ने मृतक हड़मान नायक के परिजनों को न्याय देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देर रात पुलिस प्रशासन की समझाईश के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवा शव लेने को सहमत हुए। बुधवार सुबह गांव आड़सर पुरोहितान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जिला एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारी ने देर रात तक समझाईश करते हुए प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच व मेडिकल बोर्ड द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी सही व निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग पर मामले की जांच सेरूणा एसएचओ संध्या बिश्नोई को देने, पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी के साथ मेडिकल बोर्ड से करवाने की सहमति दी। अधिकारी ने आर्थिक सहायता की मांग के लिए मामले की जांच के बाद प्रयास करने का आश्वासन दिया। एसआई राजेंद्र कुमार ने बीकानेर पहुंच कर मेडिकल बोर्ड से वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विदित रहें 30 अप्रैल को हड़मान नायक घायलावस्था में जैतासर के पास मिला था। 4 मई को उसने पीबीएम में दम तोड़ दिया व तभी से परिजन व समाज के लोग धरने पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहें थे। मृतक के भाई ने मामले में चार नामजद के खिलाफ मारपीट करने व बस फैंकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: