Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

टैरिफ डील से गदगद बाजार, इतने अंक चढ़ा सेंसेक्स

1 month ago
टैरिफ डील से गदगद बाजार, इतने अंक चढ़ा सेंसेक्स

टैरिफ डील से गदगद बाजार, इतने अंक चढ़ा सेंसेक्स 

ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इस ऐलान के बाद आज 3 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2500 (2.9%) अंकों की तेजी के साथ 84,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 700 (2.9%) अंक की तेजी है। ये 25,800 पर है। रियल्टी, ऑटो और IT शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4% की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट है। 1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी है। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात बनने और टैरिफ में कटौती किए जाने के ट्रंप के ऐलान का असर Indian Currency पर भी देखने को मिला है और मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले (Rupee Against Dollar) 1.2% की तेजी लेकर 90.40 पर खुला. बता दें कि इसका पिछला बंद भाव 91.5125 था.

ट्रम्प बोले- भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमत
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50% से घटकर 18% हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और US से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: