टावर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने नाबालिग को किया निरूद्ध
खुलासा न्यूज,बीकानेर। टावरों से बेटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को निरूद्ध किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 1 अगस्त 2026 को भरतसिंह ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात चोर टावर के ताले तोड़े और बैटरियां चोरी कर रहे थे। इससे पहले भी बैटरियां चोरी हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने वारदात को ट्रेेस आउट किया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को निरूद्ध किया साथ ही कई आरोपियों को मामले में नामजद किया गया। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को निर्देश दिए गए है ।आरोपी पहले भी कई मामलो में शामिल रहे है ओर शातिर किस्म के है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ