Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: टैक्सी चालक ने सुनसान जगह ले जाकर यात्री से सोने चांदी के आभूषण और नगदी लूटी, आरोपी गिरफ्तार

2 weeks ago
बीकानेर: टैक्सी चालक ने सुनसान जगह ले जाकर यात्री से सोने चांदी के आभूषण और नगदी लूटी, आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: टैक्सी चालक ने सुनसान जगह ले जाकर यात्री से सोने चांदी के आभूषण और नगदी लूटी, आरोपी गिरफ्तार 

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में टैक्सी में बैठकर घर जा रहे एक युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डेलाणा छोटा निवासी मेघराज जाट ने पुलिस को बताया कि वह डूंगर कॉलेज के पास से रामपुरा बस्ती जाने के लिए टैक्सी में बैठा था। रास्ते में टैक्सी चालक उसे मेडिकल ग्राउंड के पास सुनसान स्थान पर ले गया। वहां चालक ने उसके साथ मारपीट कर सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा, जेब में रखे 400-500 रुपये तथा कानों में पहनी बालियां छीन लीं। मारपीट में उसके कान भी घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने घायल को संभालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी अनिल नायक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: