Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नहर से पानी चोरी रोकने गई टीम पर हमला:संविदाकर्मी घायल, मोटर-पंप जब्त; आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज

1 week ago
नहर से पानी चोरी रोकने गई टीम पर हमला:संविदाकर्मी घायल, मोटर-पंप जब्त; आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज


नहर से पानी चोरी रोकने गई टीम पर हमला:संविदाकर्मी घायल, मोटर-पंप जब्त; आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज
बीकानेर।   कंवरसेन लिफ्ट नहर से अवैध रूप से पानी चोरी रोकने निकली जल संसाधन विभाग की गश्ती टीम पर शुक्रवार देर रात हमला किया गया। यह घटना लालेरा और महाजन के बीच नहर क्षेत्र में हुई, जिसमें विभाग के एक संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी को तत्काल महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ महाजन थाने में परिवाद सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता चिमनसिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ कंवरसेन लिफ्ट नहर पर नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहर पर अवैध रूप से लगाया गया एक सायफन दिखाई दिया। गश्ती दल सायफन के सहारे खेत तक पहुंचा, जहां खेत मालिक सहित तीन-चार लोगों ने टीम के साथ कहासुनी के बाद अचानक हमला कर दिया।
हमले में अरजनसर निवासी संविदाकर्मी ओमप्रकाश पुत्र मोहनलाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता ललितकिशोर स्वामी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए महाजन अस्पताल पहुंचाया।
कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने नहर से अवैध रूप से पानी निकालने में प्रयुक्त मोटर, पंप और अन्य उपकरण मौके से जब्त कर लिए। इसके बाद महाजन पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए लिखित परिवाद सौंपा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी लालेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी रोकने के लिए लगातार गश्त और कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग रात के समय मोटर और सायफन लगाकर अवैध रूप से नहर का पानी निकाल रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: