Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

टीम क्लीन बीकाणा ने जस्सूसर गेट पर किया कायापलट, कचरे के ढेर की जगह अब हरियाली और बैठने की व्यवस्था

2 weeks ago
टीम क्लीन बीकाणा ने जस्सूसर गेट पर किया कायापलट, कचरे के ढेर की जगह अब हरियाली और बैठने की व्यवस्था
टीम क्लीन बीकाणा ने जस्सूसर गेट पर किया कायापलट, कचरे के ढेर की जगह अब हरियाली और बैठने की व्यवस्था
 
बीकानेर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही टीम क्लीन बीकाणा ने रविवार को अपने 21वें सफाई अभियान के तहत जस्सूसर गेट के बाहर जीनगर भवन के सामने वर्षों से पड़े कचरे के ढेर को पूरी तरह साफ कर नया स्वरूप दे दिया। जिस स्थान पर पहले गंदगी और बदबू का माहौल था, वहां अब हरियाली, गमले और लोगों के बैठने की व्यवस्था दिखाई दे रही है।
 
टीम क्लीन बीकाणा के अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि इससे पहले टीम शहर के 20 अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ बना चुकी है। 21वें अभियान के दौरान जैसे ही टीम जस्सूसर गेट क्षेत्र में पहुंची, मोहल्लेवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वयं भी सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया।
 
सफाई पूरी होने के बाद स्थल पर लोहे की जाली लगाई गई, जिसके अंदर सुंदर गमले रखे गए ताकि भविष्य में वहां दोबारा कचरा न डाला जाए। साथ ही स्थानीय लोगों ने इस स्थान को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
 
इस अभियान के बाद पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कार्य को लंबे समय से नगर निगम नहीं कर सका, उसे टीम क्लीन बीकाणा ने जनसहयोग से संभव कर दिखाया। अब कचरे के ढेर की जगह हरियाली और लोगों के बैठने योग्य स्वच्छ स्थान तैयार हो गया है, जिससे मोहल्ले में खुशी और उत्साह का माहौल है।
 
इस अवसर पर कमल स्वामी, महावीर कुमार सोनी, भगवान पुरी, प्रेम सुथार सहित अनेक लोगों ने टीम का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
 
अभियान में टीम क्लीन बीकाणा के सदस्य आरू बीकानेर, योगेश, नरेंद्र सिंह, निखिल पंवार, शिव शर्मा, रामजी सहित अन्य नियमित सदस्य मौजूद रहे। जस्सूसर गेट क्षेत्र के मोहल्लेवासियों ने भी पूरे अभियान में सक्रिय सहयोग देकर इस स्थान के कायापलट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: