Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: पीबीएम हॉस्पिटल में परिजन से मारपीट के मामले में टेक्नीशियन और अटेंडेंट को हटाया

rk
8 hours ago
बीकानेर: पीबीएम हॉस्पिटल में परिजन से मारपीट के मामले में टेक्नीशियन और अटेंडेंट को हटाया

बीकानेर: पीबीएम हॉस्पिटल में परिजन से मारपीट के मामले में टेक्नीशियन और अटेंडेंट को हटाया

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में एक परिजन के साथ मारपीट के मामले में वहां ठेके पर कार्यरत एक टेक्नीशियन और अटेंडेंट को हटा दिया गया है। घटना के दौरान ड्यूटी से गायब रहने पर रेजीडेंट डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की सिफारिश की गई है। शनिवार देर रात माइक्रोबायोलॉजी लैब में किसी मरीज के परिजन के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। किसी मरीज का परिजन रिपोर्ट लेने के लिए शनिवार रात लैब गया था, जहां किसी बात को लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। ठेके पर कार्यरत टेक्नीशियन उसे बाल पकड़कर अंदर ले गया और उसके गाल पर चांटे मारने लगा। इस दौरान अटेंडेंट घटना का वीडियो बना रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस घटना को लेकर डॉ. नीति शर्मा, डॉ. अजित बेनीवाल, डॉ. रुबिना कोचर, संजय द्विवेदी और सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह की कमेटी गठित की गई। सोमवार को अधीक्षक डॉ. बीसी घीया की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ठेके के दोनों कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया गया है। डॉ. घीया ने बताया कि ड्यूटी से नदारद रहने पर रेजीडेंट डॉक्टर को अनुशासन समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि माइक्रोबायोलॉजी लैब को लेकर पूर्व में भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: