Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग युवती व युवक की कीटनाशक के सेवन से  बिगड़ी तबीयत, पीबीएम रेफर

5 months ago
एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग युवती व युवक की कीटनाशक के सेवन से  बिगड़ी तबीयत, पीबीएम रेफर

एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग युवती व युवक की कीटनाशक के सेवन से  बिगड़ी तबीयत, पीबीएम रेफर

खुलासा न्यूज़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को परिजनों द्वारा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 15 वर्षीय छात्रा और 19 वर्षीय युवक ने बीती रात कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजन उन्हें देर रात अपने-अपने घरों से उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शनिवार को दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और पीबीएम अस्पताल में उनका उपचार जारी है। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: