Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव, पिता का दावा - इंजेक्शन के कारण जान गई

5 months ago
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव, पिता का दावा - इंजेक्शन के कारण जान गई

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव, पिता का दावा - इंजेक्शन के कारण जान गई

जोधपुर। राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से जोधपुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल में तनाव के हालत बन गए थे। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को रवाना किया गया। गुरुवार को जास्ती गांव में साध्वी का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले बुधवार रात को उनकी मौत की जानकारी सामने आने के बाद से सैकड़ों की संख्या में भक्त अस्पताल पहुंच गए थे।

कई भक्तों ने उनके पिता और आश्रम पर भी साध्वी की मौत को लेकर सवाल उठाए। वहीं, उनके पिता ने मौत का कारण गलत इंजेक्शन को बताया है।

भक्तों ने लगाए पिता पर आरोप

एक भक्त रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि रात 9:30 बजे के करीब वो आरती नगर स्थित साध्वी के आश्रम पहुंचे थे। वहां उस समय साध्वी के पिता बॉडी को लेकर बाहर खड़े थे।

बॉडी को अंदर ले जाने से मना करने लगे थे। इतना ही नहीं साध्वी के फोन को भी पुलिस को देने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में ACP छवि शर्मा ने उनके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया था।

पिता ने भागने की भी कोशिश की- भक्त

रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि बॉडी को मॉर्च्युरी में ले जाने के लिए रवाना हुए तो अपने निजी वाहन से उतरकर भागने की कोशिश भी की थी।

बाद में ACP ने उन्हें समझाया और खुद एसीपी छवि शर्मा निजी गाड़ी जिसमें बॉडी थी। उस गाड़ी में बैठकर MGH मॉर्च्युरी के लिए रवाना हो गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: