Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, आ गया रोजी रोटी का संकट

3 months ago
दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, आ गया रोजी रोटी का संकट


दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, आ गया रोजी रोटी का संकट
बीकानेर।   कोलायत क्षेत्र के मढ़ गांव में एक दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। अचानक लगी आग ने थोड़ी ही देर में पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। बाहर बने छप्पर में आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। सोहनलाल परिहार की दुकान में आग लगने की सूचना और शोर-शराबा सुनकर थोड़ी ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाने की कोशिश की। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक दुकान को पूरा सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पीडि़त सोहनलाल परिहार इस दुकान के जरिए जीवन यापन कर रहा था। यह दुकान ही उनके परिवार की रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। अब सोहनलाल के परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और आमजन से पीडि़त परिवार को सहायता मुहैया करवाने की अपील की।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: