Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

देशनोक हाईवे पर सडक़ हादसे में दंपती सहित 3 घायल:आमने-सामने से टकराई बाइक, गंभीर हालत में 2 ट्रॉमा सेंटर रेफर

Bansal
6 hours ago
देशनोक हाईवे पर सडक़ हादसे में दंपती सहित 3 घायल:आमने-सामने से टकराई बाइक, गंभीर हालत में 2 ट्रॉमा सेंटर रेफर

 

देशनोक हाईवे पर सडक़ हादसे में दंपती सहित 3 घायल:आमने-सामने से टकराई बाइक, गंभीर हालत में 2 ट्रॉमा सेंटर रेफर
बीकानेर। बीकानेर के देशनोक हाईवे स्थित श्री करणी गोशाला के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों घायल देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे।
दंपती समेत तीन लोग घायल, दो बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर
हादसे में बीकानेर निवासी बाबूलाल (45) और उनकी पत्नी उषा देवी (40) के अलावा चूरू के लालगढ़ निवासी भवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में बाबूलाल और भवानी की स्थिति फिलहाल नाजुक है।
लोगों ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल
हादसे के बाद सडक़ पर लहूलुहान पड़े घायलों को देखकर वहां से गुजर रहे बीकानेर निवासी सन्नी वाधवा ने बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से तीनों घायलों को देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
नवरात्र में हाईवे पर भीड़ बढऩे की संभावना
रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर देशनोक करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। नवरात्र से एक दिन पहले शनिवार को ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। ऐसे में हाईवे पर हादसों की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: