Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बार एसोसिएशन बीकानेर का होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

5 months ago

बार एसोसिएशन बीकानेर का होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बीकानेर : बार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से होली के पावन अवसर पर नई कोर्ट परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों तथा न्यायिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के दौरान अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बृजेश मदान, मनीष गौड़, ख्वाजा हसन, अमजद शेरखानी, विजयपाल चौधरी तथा न्यायिक अधिकारी कृष्णस्वरूप चलाणा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं जय बीकाणा रसिक मंडल द्वारा चंग पर प्रस्तुत धमाल ने समां बांध दिया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास, उमंग और भाईचारे की भावना व्याप्त हो गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर अश्विनी विज रहे। समारोह की अध्यक्षता बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने की।
इस अवसर पर बार के वरिष्ठतम 94 वर्षीय अधिवक्ता श्री धन्ने सिंह राठौड़ सहित गणेश चौधरी, जगदीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, दामोदर शर्मा, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, कमल नारायण पुरोहित, सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रक्षपाल विश्नोई, लेखराम धत्तरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, मनीष गौड़, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीमाली, लक्ष्मीकांत रंगा, अंजली कौक्षिक, सुनीता दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आपसी सौहार्द, एकता एवं पारस्परिक सहयोग की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी सहभागीगणों के प्रति बार अध्यक्ष द्वारा आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाष रंगा द्वारा किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: