Khulasa Online
Breaking
• होर्मुज खुलने के एलान से कच्चे तेल में इतने प्रतिशत की भारी गिरावट, वैश्विक बाजार में लौटी खरीदारी • बड़ी खबर : महिला आरक्षण से जुड़ा बिल इतने वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम • भाजपा नेता की हत्या मामले में कांग्रेस विधायक को उम्रकैद, स्पेशल कोर्ट ने 17 को सुनाई सजा; सीबीआई ने की थी जांच • होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला, ईरान ने किया एलान; ट्रंप ने कहा - शुक्रिया • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • होर्मुज खुलने के एलान से कच्चे तेल में इतने प्रतिशत की भारी गिरावट, वैश्विक बाजार में लौटी खरीदारी • बड़ी खबर : महिला आरक्षण से जुड़ा बिल इतने वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम • भाजपा नेता की हत्या मामले में कांग्रेस विधायक को उम्रकैद, स्पेशल कोर्ट ने 17 को सुनाई सजा; सीबीआई ने की थी जांच • होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला, ईरान ने किया एलान; ट्रंप ने कहा - शुक्रिया • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नगर निगम से की गर्मी में राहत हेतु छाया व्यवस्था की मांग

rk
7 hours ago
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नगर निगम से की गर्मी में राहत हेतु छाया व्यवस्था की मांग
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नगर निगम से की गर्मी में राहत हेतु छाया व्यवस्था की मांग
 
बीकानेर। भीषण गर्मी के चलते आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के उपायुक्त श्री यशपाल जी आहूजा से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांग रखी।
मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए शहर के प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग—कोटगेट एवं सांखला—पर अस्थायी टेंट/छाया की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर दिनभर लंबा जाम लगने के कारण नागरिकों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
इस दौरान सह सचिव श्री इमरान राठौड़ भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
उपायुक्त श्री आहूजा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांग पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: