60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ोस के खेत की डिग्गी में मिला
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में पानी की डिग्गी में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। थाना क्षेत्र के धीरदेसर चोटियां गांव में एक बुजुर्ग की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी है। एएसआई सुरेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार धीरदेसर चोटियान की रोही में पड़ोस के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से 60 वर्षीय मोहनलाल पुत्र उदाराम जाट की मृत्यु हो गयी है। बुजुर्ग रात को खाना खाकर सोया था और सुबह घर में नहीं मिला तो परिजनों के तलाश करने पर उसका शव पड़ोस के खेत में बनी डिग्गी में तैरता मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृग दर्ज की जा रही है उसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ